ऑनलाइन जमाबंदी पंजी देखें | Click Here |
ऑनलाइन जमाबंदी पंजी (Bihar Online Jamabandi Panji), जिसे सामान्यतः रजिस्टर-II के नाम से जाना जाता है, बिहार राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा प्रबंधित भूमि रिकॉर्ड का एक डिजिटल दस्तावेज़ है। यह भूलेख (Land Records) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो राज्य के नागरिकों को उनकी संपत्ति के स्वामित्व, अधिकार और संबंधित विवरणों को ऑनलाइन देखने और सत्यापित करने की सुविधा प्रदान करता है।
जमाबंदी पंजी एक रजिस्टर होती है जिसमें किसी विशिष्ट भूमि पर किसी व्यक्ति (रैयत) के स्वामित्व और उससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होते हैं। यह एक तरह से किसी ज़मीन मालिक का ‘खाता’ होता है, जिसमें उस भूमि से जुड़ी प्रत्यके जानकारी होती है।
जमाबंदी पंजी वास्तव में भूमि के मालिकों का रिकॉर्ड होता है। इसमें एक निश्चित क्षेत्र (मौजा) में किसी रैयत (जमींदार या भूमिधारक) के नाम दर्ज सभी भूखंडों (प्लॉट) का विवरण शामिल होता है।
- खाता संख्या (Khata Number)
- खेसरा संख्या (Khesra Number)
- रकवा (Area)
- मालिक का नाम (Owner’s Name)
- पिता/पति का नाम (Father’s / Husband’s Name)
- जाति /वर्ग (Caste/ Category)
- लगान/राजस्व (Lagan/ Revenue)
- भूमि का प्रकार (Type of Land)
- मौजा का नाम (Mauja Name)
- चौहदी (Boundaries)
Bihar Jamabandi Panji Dekhna/ Nikalna बहुत आसान है | आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के आसानी से इसका लाभ उठा सकते है | इसके लिए आप निचे दिए गए चरणों का प्रयोग कर सकते है |
- सबसे पहले बिहार सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जाय |
- होम पेज पर ” जमाबंदी पंजी देखें ” बटन पर क्लिक करें।

- अब आपको अपने “जिला” का चयन करना है |
- उसके बाद आपको अपने “अंचल ” का चयन करना है |
- उसके बाद “Proceed” बटन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको अपने “हल्का ” का चयन करना है |
- उसके बाद आपको अपने “मौजा” का चयन करना है |
- उसके बाद अपने जमाबंदी सर्च करने का प्रकार चयन करना है , की आप किस प्रकार से अपना जमाबंदी सर्च करना चाहते है , जो निम्नलिखित है –
1. भाग बर्तमान/ पृष्ठ संख्या वर्त्तमान
2. रैयत का नाम से खोजे
3. प्लाट नंबर से खोजे
4. खाता नंबर से खोजे
5. जमाबन्दी संख्या से खोजे
6. कंप्यूटरीकृत जमाबन्दी संख्या से खोजे
7. समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें - आप अपने अनुसार उक्त में से किसी एक ऑप्शन का चयन कर लेंगे और उसे भर भी लेंगे |
- उसके बाद सुरक्षा कोड डालकर सर्च पर क्लिक करना है |
महत्व:
जमाबंदी पंजी भूमि स्वामित्व का प्राथमिक प्रमाण माना जाता है। यह निम्नलिखित कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है:
- स्वामित्व का सत्यापन (Ownership Verification): यह कानूनी रूप से स्थापित करता है कि भूमि का मालिक कौन है।
- कानूनी विवादों का समाधान (Legal Disputes): भूमि संबंधी विवादों और कानूनी उलझनों से संपत्ति को सुरक्षित रखता है।
- दाखिल-खारिज (Mutation) प्रक्रिया: संपत्ति की खरीद-बिक्री के बाद मालिक का नाम रिकॉर्ड में बदलने (दाखिल-खारिज) के लिए यह अनिवार्य है।
- बैंक ऋण (Bank Loan): कृषि ऋण या अन्य भूमि-आधारित ऋण प्राप्त करने के लिए इसे एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ के रूप में उपयोग किया जाता है।
- सरकारी योजनाओं का लाभ: कृषि और भूमि सुधार से संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक।
- भूमि सर्वे (Land Survey): वर्तमान में चल रहे भूमि सर्वे (Land Survey) में भी यह एक महत्वपूर्ण प्रमाण है।

ऑनलाइन जमाबंदी पंजी देखें | Click Here |
आधार / मोबाइल सीडिंग की स्तिथि जांचे | Click Here |
मुझे आशा है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा , जिसमे आप बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन घर बैठे आसानी से ऑनलाइन जमाबंदी पंजी चेक कर सकते है , और पता कर सकते है , की आपका जमाबंदी पंजी ऑनलाइन है अथवा नहीं है |
इन्हें भी देखें
- बिहार भूमि दाखिल ख़ारिज ऑनलाइन आवेदन :- सबसे आसान तरीका और आवश्यक दस्तावेज |
- दाखिल ख़ारिज स्टेटस (Mutation Status) चेक बिहार ऑनलाइन : सबसे आसान |
- बिहार दाखिल ख़ारिज में ऑनलाइन आपति ऐसे लगाये ( bihar online mutation Objection kaise lagaye) |
- दाखिल ख़ारिज Temp No का स्टेटस ऐसे चेक करें ( Bihar dakhil Kharij Temp no Status Check) |
- LPC के लिए ऑनलाइन आवेदन और डाउनलोड ऐसे करें ( Bihar bhumi LPC Application Apply Online or Download)
- अंचल अधिकारी के द्वारा रिवर्ट किया गया दाखिल ख़ारिज आवेदन को Resubmit ऐसे करें ( Resubmit Mutation Application Reverted By Circle Officer)
- बिहार परिमार्जन प्लस के ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ( Bihar Parimarjan Plus Online Application)
1 thought on “ऑनलाइन जमाबंदी पंजी देखें”