Bihar Register 2 Kaise Dekhe 2026 Easy (100% Working Process)

Facebook
WhatsApp
Telegram

अगर आप बिहार में अपनी जमीन का पुराना रिकॉर्ड या Bihar Register 2 kaise dekhe यह सोच रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन process समझ नहीं आ रहा है, तो यह article आपके लिए है। किसी भी जमीन की असलियत, उसका पुराना जमाबंदी पंजी (Jamabandi Panji) या केस नंबर (Case Number) चेक करने के लिए रजिस्टर 2 की बहुत अहमियत होती है। इस आर्टिकल में हम आपको बिहार भूमि पोर्टल के माध्यम से घर बैठे रजिस्टर 2 ऑनलाइन चेक और डाउनलोड करने का पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बता रहे हैं, जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपनी जमीन की पूरी जानकारी निकाल पाएंगे।

Bihar Register 2 Kaise Dekhe 2026

Required Details for Register 2

ऑनलाइन जमाबंदी पंजी या रजिस्टर 2 खोजने और डाउनलोड करने के लिए आपके पास निम्नलिखित जानकारी होनी चाहिए:

  • ज़िले (District), अंचल (Block), और मौजा (Village) का नाम।
  • खाता नंबर (Khata Number) या प्लाट नंबर (Plot Number)।
  • रैयत का नाम (Tenant Name) या जमाबंदी संख्या।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए एक एक्टिव मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पिन कोड

पंजी 2 या जमाबंदी पंजी एक महत्वपूर्ण राजस्व दस्तावेज है जिसमें किसी रैयत (भूमि मालिक) के पास मौजूद भूमि का विस्तृत विवरण होता है। इसमें जमीन का खाता संख्या, खेसरा संख्या, रकबा (क्षेत्रफल), भूमि का प्रकार, रैयत का नाम, और सरकार को दिए जाने वाले लगान जैसी जानकारियां दर्ज होती हैं। यह भूमि पर आपके मालिकाना हक का एक प्रमुख प्रमाण होता है। दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के बाद जब कोई नई जमाबंदी कायम होती है, तो उसका विवरण इसी पंजी में दर्ज किया जाता है।

  • जमीन मालिक का नाम: जमीन किसके नाम पर है।
  • खाता नंबर: खाता संख्या, जो जमीन के एक समूह को दर्शाती है।
  • खेसरा नंबर (प्लॉट नंबर): जमीन के विशिष्ट टुकड़े की संख्या।
  • रकबा (क्षेत्रफल): जमीन का क्षेत्रफल।
  • लगान का विवरण: जमीन पर लगने वाले टैक्स (लगान) की जानकारी।
  • दाखिल-खारिज (Mutation) का विवरण: जब जमीन का स्वामित्व बदलता है (जैसे खरीदने या बेचने पर), तो इसकी जानकारी भी इसमें अपडेट की जाती है।

पहले यह सारा रिकॉर्ड राजस्व विभाग के कार्यालयों में कागजी रूप में रखा जाता था, लेकिन अब बिहार सरकार की बिहार भूमि (Bihar Bhumi) वेबसाइट के माध्यम से इसे ऑनलाइन भी देखा जा सकता है। इससे लोगों को अपनी जमीन के रिकॉर्ड को देखने और अपडेट करने में काफी सुविधा हुई है]=\

Link TypeDetails
Official Websitebiharbhumi.bihar.gov.in
Search OptionsKhata No., Plot No., Raiyat Name, Jamabandi No.
Payment ModesUPI, Net Banking, Card, QR Scan
Check Online Click Here

Bihar Register 2 Kaise Dekhe 2026 (Step-by-Step Guide)

बिहार में panji 2 ऑनलाइन देखना बहुत आसान है | आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के आसानी से इसका लाभ उठा सकते है | इसके लिए आप निचे दिए गए चरणों का प्रयोग कर सकते है |

  • सबसे पहले भू – अभिलेख के अधिकारिक वेबसाइट https://bhuabhilekh.bihar.gov.in/login?ref=aW5kZXgucGhw पर जाय |
  • Public Login में अपना मोबाइल नंबर और OTP डालकर लॉगिन करें। अगर आपके पास अकाउंट नहीं है, तो “New User Registration ” विकल्प पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं।
  • लॉगिन करने के बाद, डैशबोर्ड पर Document Type में “Jamabandi Panji ” का चयन करें ।
  • उसके बाद अपने “जिला ” का चयन करें |
  • उसके बाद अपने “अंचल ” का चयन करें |
  • उसके बाद “मौजा ” का चयन करें जिस मौजा का आप “रजिस्टर 2” देखना चाहते है |
  • उसके बाद “Search” बटन पर क्लिक करें |
  • अब आपके सामने उस मौजा का सम्पूर्ण “पंजी 2” का पीडीऍफ़ दिख जायगा |

[नोट :- पीडीऍफ़ वॉल्यूम वाइज अलग – अलग शो होगा , जिसमे आप अपने जमाबंदी संख्या के अनुसार वॉल्यूम का चयन कर देख सकते है |


Register 2 / Jamabandi Panji Download Kaise Kare

ऑनलाइन देखने के बाद अगर आप इसे डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसका प्रोसेस यह है:

  • Request for Download: जब आपकी जमाबंदी पंजी की PDF स्क्रीन पर खुले, तो ऊपर ‘Request for Download’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Page Number डालें: जिस पेज को आप डाउनलोड करना चाहते हैं, उसका पेज नंबर (Page number) एंटर करें।
  • Payment करें: इसके लिए आपको ₹10 से ₹20 प्रति पेज की नाममात्र फीस देनी होती है। ‘Submit Request’ पर क्लिक करके Net Banking, UPI या Card के माध्यम से पेमेंट पूरा करें।
  • Download PDF: पेमेंट सक्सेसफुल होने के बाद रजिस्टर 2 का पीडीएफ आपके मोबाइल/कंप्यूटर में डाउनलोड हो जाएगा

मुझे आशा है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा , जिसमे आप बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन घर बैठे बिना किसी परेशानी के Panji 2 देख सकते है |


Important Links

Link TypeDetails
Official Websitebiharbhumi.bihar.gov.in
Search OptionsKhata No., Plot No., Raiyat Name, Jamabandi No.
Payment ModesUPI, Net Banking, Card, QR Scan

FAQ Section

Q1. Bihar Register 2 nikalne ka fee kitna hai? उत्तर: आधिकारिक पोर्टल से रजिस्टर 2 की कॉपी डाउनलोड करने के लिए आपको ₹10 से ₹20 प्रति पेज का ऑनलाइन भुगतान करना होता है।

Q2. Register 2 (जमाबंदी पंजी) में क्या-क्या जानकारी होती है? उत्तर: इसमें आपकी जमीन का केस नंबर, रजिस्ट्री कब हुई है (Registry date), रकवा (Area), दाखिल-खारिज और अंतिम लगान का विवरण मौजूद रहता है।

Q3. बिना पैसे दिए Register 2 कैसे प्राप्त करें? उत्तर: आप वेबसाइट पर अपना रिकॉर्ड सर्च करके स्क्रीन पर दिखने वाले डिजिटल लेजर (Digital Ledger) का मुफ्त में स्क्रीनशॉट (screenshot) लेकर भी काम चला सकते हैं।

Q4. क्या रजिस्टर 2 देखने के लिए पोर्टल पर अकाउंट बनाना जरूरी है? उत्तर: हाँ, रजिस्टर 2 देखने और निकालने के लिए आपको ‘पब्लिक लॉगिन’ (Public Login) के तहत अपने मोबाइल नंबर और ईमेल की मदद से एक बार रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है

अन्य पोस्ट |

Leave a Comment