राजस्व महा अभियान जमाबंदी प्रपत्र डाउनलोड करें

Facebook
WhatsApp
Telegram

बिहार सरकार ने भूमि से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए “राजस्व महा अभियान 2025” की शुरुआत की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जमीन से जुड़े दस्तावेजों में पारदर्शिता लाना और लोगों को अपने घर या पंचायत स्तर पर ही इन समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है।

इस अभियान की मुख्य बातें:

  • समय सीमा: यह अभियान 16 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 तक चलाया जा रहा है।
  • मुख्य उद्देश्य:
    • डिजिटल जमाबंदी में सुधार: ऑनलाइन जमाबंदी में अगर नाम, खाता संख्या, खेसरा, रकबा या अन्य किसी जानकारी में कोई गलती है, तो उसे ठीक करना।
    • उत्तराधिकार नामांतरण: पैतृक संपत्ति को कानूनी रूप से वारिसों के नाम पर दर्ज कराना।
    • बंटवारा नामांतरण: संयुक्त जमाबंदी (एक से अधिक लोगों के नाम पर दर्ज जमीन) का बंटवारा करके अलग-अलग जमाबंदी बनवाना।
    • छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करना: जिन पुराने जमाबंदी रिकॉर्डों का डिजिटलीकरण नहीं हो पाया है, उन्हें ऑनलाइन दर्ज कराना।
राजस्व महा अभियान जमाबंदी प्रपत्र डाउनलोड करें Click Here

राजस्व Maha Abhiyan Jamabandi panji – 2 प्रपत्र download करना बहुत आसान है | आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के आसानी से इसका लाभ उठा सकते है | इसके लिए आप निचे दिए गए चरणों का प्रयोग कर सकते है |

  • सबसे पहले बिहार सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट https://biharbhumiplus.bihar.gov.in/mah/ViewJamabandi.aspx पर जाय |
  • अब आपको अपने “जिला” का चयन करना है |
  • उसके बाद आपको अपने “अंचल ” का चयन करना है |
  • उसके बाद “Proceed” बटन पर क्लिक करना है |
  • उसके बाद आपको अपने “हल्का ” का चयन करना है |
  • उसके बाद आपको अपने “मौजा” का चयन करना है |
  • उसके बाद अपने जमाबंदी सर्च करने का प्रकार चयन करना है , की आप किस प्रकार से अपना जमाबंदी सर्च करना चाहते है , जो निम्नलिखित है –
    1. भाग बर्तमानपृष्ठ संख्या वर्त्तमान
    2. रैयत का नाम से खोजे
    3. प्लाट नंबर से खोजे
    4. खाता नंबर से खोजे
    5. जमाबन्दी संख्या से खोजे
    6. कंप्यूटरीकृत जमाबन्दी संख्या से खोजे
    7. समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें
  • आप अपने अनुसार उक्त में से किसी एक ऑप्शन का चयन कर लेंगे और उसे भर भी लेंगे |
  • उसके बाद सुरक्षा कोड डालकर सर्च पर क्लिक करना है |
राजस्व महा अभियान जमाबंदी प्रपत्र डाउनलोड करें Click Here
अन्य प्रपत्र देखें और डाउनलोड करें Click Here
राजस्व महा अभियान शिविर की स्तिथि देखेClick Here

Leave a Comment