बिहार भूमि सर्वे / सर्वेक्षण बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तहत निदेशालय, भू-अभिलेख एवं परिमाप (DLRS) के द्वारा चलाया गया एक अभियान है , जिसमे बिहार के भूमि रिकॉर्ड को आधुनिक , पारदर्शी और शुलभ बनाने के लिए चलाया गया है , जिसका मुख्य उद्देश्य भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण, पारदर्शिता , विवादों का समाधान , कुशल भूमि प्रबंधन इत्यादि है |
भूमि सर्वे हेतु प्रपत्र- 2 समर्पित करें | Click Here |
बिहार भूमि सर्वे हेतु ऑनलाइन करने हेतु कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज को आवयश्कता होगी , जो निम्लिखित है –
- प्रपत्र -2 फॉर्म
- वन्श्वाली ( प्रपत्र – 3 (1) )
- राजस्व रसीद
- जमीन सम्बन्धी दस्तावेज जैसे- केवाला / डीड / बटवारा / दान-पत्र इत्यादि
- आधार कार्ड
- ईमेल -आईडी
- मोबाइल नंबर
बिहार भूमि सर्वे हेतु ऑनलाइन आवेदन करना बहुत आसान है | आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के आसानी से इसका लाभ उठा सकते है | इसके लिए आप निचे दिए गए चरणों का प्रयोग कर सकते है |
- सबसे पहले बिहार सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट https://dlrs.bihar.gov.in/ पर जाय |
- होम पेज पर ” स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र-2 यहाँ से समर्पित करें ” बटन पर क्लिक करें।

- उसके बाद आप अपने “जिला ” का चयन करें और “GO” बटन पर क्लिक करें |

- अब आपके सामने “(रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा/वंशावली हेतु प्रपत्र) 2 & 3(1)” भरने हेतु आवेदन फॉर्म खुल जाएगी , जिसमे सभी जानकारी सही- सही भरेंगे |
- इसमें आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी
1. आवेदक का नाम (जिनके नाम से सर्वे होना है )
2. State- Bihar
3. District/ जिला
4. आवेदक का मोबाइल नंबर
5. आवेदक का आधार नंबर
6. आवेदक का ईमेल- आईडी (यदि उपलब्ध हो तो अन्यथा इसे Skip कर सकते है )

- सभी जानकारी भरने के उपरांत “Verify Mobile” पर क्लिक करना है |
- अब आपके रजिस्टर Mobile Number पर OTP गया होगा , उसको Fill कर Verify करें |
- अब आपके सामने अपने जमीन की विवरणी भरने का ऑप्शन खुल जायगा |
- इसमें आपको निम्लिखित जानकारी भरनी होगी
1. अपने “जिला ” का चयन करें |
2. अपने “अंचल ” का चयन करें |
3. उसके बाद आप अपने “मौजा ” का चयन करें |
4. उसके बाद आप अपने ” शिविर कैंप ” का चयन करें |
5. उसके बाद अपना “खाता संख्या” भरें |
6. उसके बाद अपना “खेसरा संख्या” भरें |
7. उसके बाद ” Holder Name ” भरें | - अब Add More Holders पर क्लिक करें |
- अगर एक से अधिक खेसरा है , तो पुनः खाता संख्या , खेसरा संख्या , Holder Name भरकर ” Add More Holders” पर दुबारा क्लिक करें |
- उसके बाद स्कैन किया हुआ डॉक्यूमेंट अपलोड करें | (Under 3MB) |
- उसके बाद “Save” बटन पर क्लिक करें | उसके बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा और आपको इसकी रसीद भी मिल जाएगी, जिसमे आपके आवेदन का Reference Id होगा , जिसे आपको सुरक्षित रख लेना चाहिए।

Check Status | Click Here |
Check Shivir Status | Click Here |