दाखिल खारिज वाद पर ऑनलाइन आपति दर्ज करें

Facebook
WhatsApp
Telegram
दाखिल खारिज वाद पर ऑनलाइन आपति दर्ज करेंClick Here

दाखिल-खारिज एक कानूनी प्रक्रिया है, जिसके तहत किसी संपत्ति का मालिकाना हक एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को हस्तांतरित किया जाता है। यह प्रक्रिया संपत्ति की बिक्री, बटवारा , बदलेन, उत्तराधिकार, या उपहार के माध्यम से हो सकता है |

राजस्व  एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज में एक न्यू अपडेट जारी किया गया है , जिसमें आप ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज वाद पर आपति दर्ज कर सकते है |

अगर कोई व्यक्ति आपके या आपके किसी पूर्वज के जमाबंदी से कोई गलत दाखिल खारिज करा रहा हो , या कोई दूसरा व्यक्ति आपके जमीन को फर्जी तरीके से बेच कर उसका दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया हो तो आप उक्त दाखिल ख़ारिज वाद पर आपति (Mutation Objection ) दर्ज कर उस वाद को रोक सकते है , और सुनवाई के द्वारा आप अपने मंतव्य व्यक्त कर सकते है , और गलत होने पर उक्त दाखिल ख़ारिज वाद को अस्वीकृत भी करा सकते है |

दाखिल खारिज वाद पर ऑनलाइन आपति दर्ज करें- दाखिल खारिज वाद पर ऑनलाइन आपति दर्ज करना बहुत आसान है | आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के आसानी से इसका लाभ उठा सकते है | इसके लिए आप निचे दिए गए चरणों का प्रयोग कर सकते है |


  1. सबसे पहले बिहारभूमि पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर ” दाखिल ख़ारिज वाद पर आपति दर्ज करे ” बटन पर क्लिक करें।
  3. अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।(अपना रजिस्टर मोबाइल number और निचे दिए गए कैप्चा को fill करके sign In बटन पर क्लिक करें उसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल number पर एक otp जायगा , उसे fill कर sign in करें) अगर आपके पास अकाउंट नहीं है, तो “रजिस्टर” विकल्प पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं।

  1. लॉगिन करने के बाद, डैशबोर्ड पर “दाखिल-खारिज वाद पर आपति दर्आज करें ” का विकल्प पर क्लिक करें ।
  2. अपने “ जिला ” का चयन करे उसके बाद अपने “ अंचल ” का चयन करें |
  3. “दाखिल-ख़ारिज वाद पर आपति दर्ज करें” विकल्प पर क्लिक करें  |
  4. दाखिल ख़ारिज वाद का वित्तीय वर्ष का चयन करें |(जिसपर आपति दर्ज करना है )
  5. दाखिल ख़ारिज वाद संख्या भरें | (जिसपर आपति दर्ज करना है )
  6. उसके बाद “Next” बटन पर क्लिक करें |
  7. उसके बाद File सेक्शन के निचे “Arrow(=>)” पर क्लिक करें |
  8. आपति का करना सही -सही दर्ज करना है |
  9. भूमि से सम्बंधित साक्ष्य अपलोड करें |(सभी दस्तावेज को एक pdf फाइल बनाये उसके बाद file को अपलोड करें )
  10. उसके बाद “Proceed” बटन पर क्लिक करें |
  11. otp Verify करें
  12. उसके बाद “Sumbit” पर क्लिक करें

मुझे आशा है की आप लोगो यह पोस्ट पसंद आया होगा, जिसमे आप बिना कार्यालय का चक्कर लगाये किसी भी प्रकार के दाखिल ख़ारिज वाद में ऑनलाइन के माधयम से आपति दर्ज कर सकते है |

दाखिल खारिज वाद पर ऑनलाइन आपति दर्ज करेंClick Here
ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करेंClick Here
इन्हें भी देखें

Leave a Comment