Bihar EWS Certificate Apply Online 2026: EWS Certificate Kaise Banaye Online Bihar Me (Step-by-Step Guide)

Facebook
WhatsApp
Telegram

आज के समय में सरकारी नौकरी हो या किसी भी शैक्षणिक संस्थान में ऑनलाइन फॉर्म भरना हो, हर जगह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (Economically Weaker Section – EWS) के लिए विशेष छूट का प्रावधान है। यदि आप बिहार के निवासी हैं और जनरल कैटेगरी (सामान्य वर्ग) से बिलॉन्ग करते हैं, तो आपके लिए Bihar EWS Certificate Apply Online करना बेहद जरूरी है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों को शिक्षा और रोजगार में 10% प्रतिशत आरक्षण (10% Reservation) प्रदान किया जाता है।

इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि EWS Certificate Kaise Banaye Online Bihar Me। इस पूरी प्रक्रिया को RTPS (Right to Public Services) या सर्विस प्लस बिहार (Service Plus Bihar) पोर्टल के माध्यम से पूरा किया जा सकता है

EWS Certificate Kaise Banaye Online Bihar Me 2026 RTPS Portal Guide

Required Documents for EWS Certificate

ईडब्ल्यूएस (EWS) प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ (Documents) होने चाहिए:

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card): मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए (OTP Verification के लिए)।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: यह Self-attested होना चाहिए (यानी फोटो के ऊपर आपका क्रॉस सिग्नेचर होना जरूरी है)।
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate): परिवार की कुल आय प्रमाणित करने के लिए।
  • जाति और निवास प्रमाण पत्र: सामान्य वर्ग का जाति प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र (वेरिफिकेशन के समय फॉर्म रिजेक्ट होने से बचने के लिए)।
  • अन्य पहचान पत्र (वैकल्पिक): वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, या मनरेगा जॉब कार्ड

Bihar EWS Eligibility Criteria

EWS Certificate का लाभ केवल उन सामान्य वर्ग के लोगों को मिलता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसके लिए शर्तें:

  • परिवार की कुल कृषि योग्य भूमि 5 एकड़ से कम होनी चाहिए।
  • आवासीय फ्लैट 1000 वर्ग फुट से कम का होना चाहिए।
  • अधिसूचित नगरपालिका के अंतर्गत आवासीय भूखंड 100 वर्ग गज से कम होना चाहिए

Bihar EWS Certificate Online Apply Kaise Kare

अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो आपको सबसे पहले अंचल स्तर (Block Level) पर आवेदन करना होगा। Bihar EWS certificate online apply करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले बिहार सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाय |
  • होम पेज पर “लोक सेवाओ का अधिकार की सेवाये” अनुभाग के अंतर्गत “सामान्य प्रशासन विभाग ” के अंतर्गत ” आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आय और सम्पति प्रमाण पत्र का निर्गमन ” पर क्लिक करना है |
  • अब अपने जाति  प्रमाण- पत्र के निर्गमन का स्तर का चयन करना है , जिसमे निम्नलिखित स्तर है |
  • अब आपके सामने तीन ऑप्शन ( ब्लॉक स्तरअनुमंडल स्तर, या जिला स्तर ) मिलेंगे, जिसमे आप अपने आवयश्कता अनुसार अपने जाति  प्रमाण- पत्र के निर्गमन का स्तर का चयन कर सकते है |
  • Form fill करें: स्क्रीन पर फॉर्म खुलेगा। इसमें प्रमाण पत्र की भाषा (हिंदी/अंग्रेजी), अपना नाम, जन्म तिथि, और पूरा पता (जिला, अनुमंडल, प्रखंड, पंचायत) सही-सही भरें। अपनी जाति (ब्राह्मण, राजपूत, भूमिहार आदि) का चयन करें |
  • आधार और मोबाइल नंबर डालें: अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें। यदि आधार नंबर भरते हैं, तो आधार से लिंक मोबाइल पर OTP जाएगा, जिससे फॉर्म तुरंत प्रमाणित हो जाएगा |
  • Document upload करें: अपना Self-attested फोटो अपलोड करें। स्व-घोषणा (Self-declaration) को पढ़कर ‘I Agree’ पर टिक करें और कैप्चा भरकर सबमिट करें। यदि आधार OTP से वेरीफाई नहीं किया है, तो ‘Attach Annexure’ पर क्लिक करके आधार कार्ड की PDF (200 KB से कम) अपलोड करें
  • Submit करें: ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। आपको एक रिसीविंग (Reference Number) मिल जाएगी, इसे प्रिंट करके रख लें

Application Status Kaise Check Kare

ईडब्ल्यूएस फॉर्म सबमिट करने के बाद इसे बनने में लगभग 21 दिन का समय लगता है। अपना स्टेटस चेक करने के लिए:

  1. RTPS की Official website पर वापस जाएं।
  2. “आवेदन की स्थिति देखें” (Track Application Status) बटन पर क्लिक करें।
  3. अपना Reference Number (जो रिसीविंग पर लिखा है) और Application Submission Date भरें।
  4. कैप्चा कोड डालकर Submit करें। आपका स्टेटस दिख जाएगा और सर्टिफिकेट बन जाने पर वहीं से “Download Certificate” पर क्लिक करके आप इसे PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।

Important Links

Link NameDetails/URL
Apply Link (Official RTPS)serviceonline.bihar.gov.in
Status Check LinkTrack Application Status Section
Download CertificateDownload Certificate Option (Home Page)
View VideoClick Here
अंचल स्तर परClick Here
अनुमंडल स्तर परClick Here
जिला स्तर परClick Here

FAQ (Frequently Asked Questions)

Q1. Bihar EWS certificate kitne din me ban jata hai? सामान्य प्रक्रिया के तहत ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनने में 21 दिन का समय लगता है।

Q2. Agar emergency me EWS certificate chahiye toh kya karein? अगर आपको यह तत्काल चाहिए, तो ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद रिसीविंग, आधार कार्ड, फोटो, और जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र लेकर अपने अंचल कार्यालय (Block Office) जाएं। वहां राजस्व कर्मचारी से वेरिफिकेशन करवा कर आरटीपीएस काउंटर पर जमा करने से यह 2 से 4 दिन में बन सकता है।

Q3. EWS Certificate ki validity kitni hoti hai? ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र निर्गत होने की तिथि (Issue Date) से अगले 1 वर्ष (1 Year) तक के लिए मान्य (Valid) होता है।

Q4. Kya online apply karne ke baad Jati, Niwas, aur Aay praman patra (Income Certificate) dena jaruri hai? हाँ, फॉर्म भरते समय सीधे अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन कर्मचारी द्वारा भौतिक सत्यापन (Physical Verification) के समय या फॉर्म रिजेक्शन से बचने के लिए आपके पास आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र पहले से बना होना चाहिए।

Q5. Kya iska koi application fees lagta hai? नहीं, बिहार सरकार के RTPS पोर्टल के माध्यम से ईडब्ल्यूएस (EWS) प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बिल्कुल मुफ्त है।


Conclusion

अगर आप Bihar EWS certificate online apply करने जा रहे हैं, तो ऊपर बताए गए स्टेप्स और डाक्यूमेंट्स की लिस्ट को ध्यान में जरूर रखें ताकि आपका फॉर्म पहली बार में ही अप्रूव हो जाए।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp और Facebook पर जरूर शेयर करें। सरकारी योजनाओं और फॉर्म भरने के ऐसे ही एकदम सटीक और वर्किंग अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट को follow करें। कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट करके पूछें

मुझे आशा है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा , जिसमे आप बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन घर बैठे EWS Certificate Apply Online In Bihar ऑनलाइन आवेदन कर सकते है , प्रमाण पत्र तैयार होने के उपरांत उसे डाउनलोड भी कर सकते है |

इन्हें भी देखें

Leave a Comment