
अगर आप Bihar caste certificate online apply करना चाहते हैं लेकिन सही process नहीं जानते हैं, तो यह article आपके लिए है।
2026 में बिहार में जाति (Caste Certificate), आवासीय और आय प्रमाण पत्र बनाने के नियमों में कई बदलाव किए गए हैं। बहुत सारे लोगों का फॉर्म बार-बार रिजेक्ट हो रहा है क्योंकि उन्हें सही डाक्यूमेंट्स जैसे खतियान, वंशावली या स्व-अभिप्रमाणित (self-attested) फोटो की सही जानकारी नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको 100% सही और नया तरीका बताएंगे जिससे आपका फॉर्म एक बार में अप्रूव हो जाएगा
Table of Contents
ToggleRequired Documents For Caste Certificate
जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate ) बनवाने के लिए अब नए नियम के अनुसार कुछ खास डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है। अपना फॉर्म रिजेक्ट होने से बचाने के लिए नीचे दिए गए डाक्यूमेंट्स की लिस्ट को तैयार रखें:
- आवेदक का आधार कार्ड (Aadhaar Card): आधार कार्ड के आगे और पीछे दोनों तरफ का स्कैन कॉपी।
- स्व-अभिप्रमाणित फोटो (Self-Attested Photo): एक पासपोर्ट साइज फोटो जिसके ठीक नीचे आपका सिग्नेचर (हस्ताक्षर) या क्रॉस सिग्नेचर होना चाहिए। ध्यान रहे कि सिग्नेचर चेहरे पर न हो।
- पिता का वोटर आईडी कार्ड (Father’s Voter ID): इसे आवेदक के आधार कार्ड के साथ एक ही PDF में स्कैन करके लगाना बहुत जरूरी है ताकि फॉर्म रिजेक्ट न हो।
- जमीन का रसीद (Land Receipt) या खतियान: आपके पिता, दादा या परदादा के नाम का राजस्व अभिलेख।
- वंशावली (Bansawali): अगर जमीन का रसीद दादा या परदादा के नाम पर है, तो आपको वार्ड मेंबर या सरपंच से बनी वंशावली लगानी होगी।
- अन्य दस्तावेज (अगर जमीन नहीं है): भूमिहीन लोगों के लिए राशन कार्ड, बिजली बिल या वोटर आईडी का विकल्प भी सरकार द्वारा दिया गया है।
Eligibility For Caste Certificate
- आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक किसी भी आरक्षित या अनारक्षित जाति (SC, ST, OBC, EBC, General) से संबंधित होना चाहिए।
- आवेदक के पास अपनी पहचान और बिहार में निवास साबित करने के लिए वैलिड डाक्यूमेंट्स होने चाहिए।
Bihar Caste Certificate Online Apply Kaise Kare
ऑनलाइन अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस बहुत ही आसान है। बस नीचे दिए गए numbered steps को ध्यान से फॉलो करें:
1. Official website पर जाएं सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में Google खोलें और RTPS की ऑफिसियल वेबसाइट (serviceonline.bihar.gov.in) पर जाएं।
2. Registration / विभाग चुनें वेबसाइट के होमपेज पर “ऑनलाइन आवेदन दें” (Apply Online) सेक्शन में जाएं और “सामान्य प्रशासन विभाग” (Samanya Prashasan Vibhag) पर क्लिक करें।
3. जाति प्रमाण पत्र का निर्गमन चुनें यहाँ से “जाति प्रमाण पत्र का निर्गमन” पर क्लिक करें। इसके बाद आपको तीन स्तर मिलेंगे, आपको “अंचल स्तर पर” (Block Level) चुनना है।
4. Form भरें (Personal Details) अब आपके सामने मेन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें अपनी जानकारी भरें:
- अपना जेंडर (Male/Female) चुनें।
- अपना नाम, पिता का नाम और माता का नाम English में लिखें, स्पेस दबाते ही यह नाम Hindi में ऑटोमैटिक हो जाएगा।
- अगर महिला शादीशुदा है, तो वह Husband का नाम भी डाल सकती हैं।
5. Mobile Number Verification अपना चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालें। मोबाइल नंबर डालते ही बाहर कहीं क्लिक करने पर एक OTP आएगा, उसे डालकर अपना नंबर Validate (वेरीफाई) कर लें।
6. Address Details भरें अपना राज्य (Bihar), जिला (District), अनुमंडल (Sub-division), और प्रखंड (Block) चुनें। स्थानीय निकाय के प्रकार में ग्राम पंचायत, नगर निगम, नगर परिषद या नगर पंचायत चुनें और अपना वार्ड नंबर डालें। फिर अपने गाँव का नाम, पोस्ट ऑफिस, थाना और पिन कोड भरें।
7. Photo & Caste Details भरें
- फोटो अपलोड: यहाँ पर अपना ‘स्व-अभिप्रमाणित फोटो’ (Self-attested photo) अपलोड करें जिस पर आपका सिग्नेचर हो।
- अपना पेशा (Student/Farmer etc.), वर्ग (Category), जाति (Caste) और उपजाति चुनें।
- अगर आपके पास ज़मीन का कागज़ है, तो खतियान या अन्य राजस्व अभिलेख चुनें। अगर कुछ नहीं है, तो “राजस्व अभिलेखों की अनुपलब्धता की स्थिति में स्थल निरीक्षण हेतु आग्रह” ऑप्शन चुनें, जिससे कर्मचारी आपके घर आकर वेरिफिकेशन करेंगे।
8. Document upload करें (Attach Annexure) नीचे कैप्चा (Captcha) कोड डालकर “Proceed” पर क्लिक करें। अब फॉर्म का प्रीव्यू दिखेगा। सब कुछ सही होने पर “Attach Annexure” पर क्लिक करें। यहाँ डॉक्यूमेंट प्रूफ में “Aadhaar Card” चुनें। अपने आधार कार्ड और पिता के वोटर आईडी को ‘Convert JPG to PDF’ करके एक ही PDF फाइल बनाएं और उसे अपलोड करें।
9. Submit करें डॉक्यूमेंट अपलोड होने के बाद ‘Save Annexure’ पर क्लिक करें और फिर फॉर्म को “Submit” कर दें। आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा। “Export to PDF” पर क्लिक करके अपनी Receiving (पावती रसीद) डाउनलोड कर लें और उसे सुरक्षित रखें।
👉 आप यह भी पढ़ सकते हैं: Income Certificate Apply Kaise Kare

आवेदन करने के बाद, आपका सर्टिफिकेट बना या रिजेक्ट हुआ, यह चेक करने के लिए ये short steps अपनाएं:
- RTPS बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर वापस जाएं।
- होमपेज पर “आवेदन की स्थिति देखें” (Track Application Status) के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना Reference Number (जैसे BICC/2026/…) चुनें और दर्ज करें।
- आवेदन की तिथि (Application Date) या डिलीवरी डेट चुनें और कैप्चा भरकर Submit करें।
- आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा। अगर “Under Process / Field Verification” है तो अभी बन रहा है।
- अगर “Delivered” हो गया है तो आप उसे वहीं “Certificate Download” विकल्प से डाउनलोड कर सकते हैं
| Link Name | Direct Link | Official Website |
|---|---|---|
| Apply Link | Click Here | serviceonline.bihar.gov.in |
| Status Link | Click Here | serviceonline.bihar.gov.in |
- एडमिशन: स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन के समय।
- छात्रवृत्ति (Scholarship): बिहार सरकार और केंद्र सरकार की स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए।
- सरकारी नौकरी (Govt Jobs): भर्तियों में उम्र और कट-ऑफ में आरक्षण (Reservation) पाने के लिए।
- योजनाएं: विभिन्न सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का फॉर्म भरने में।
Q1. Certificate kitne din me banega? साधारण तौर पर Bihar caste certificate online apply करने के 10 से 15 कार्य दिवस (working days) के अंदर आपका सर्टिफिकेट बन जाता है। फॉर्म जमा करने के बाद जो रिसीविंग मिलती है, उस पर डिलीवरी की डेट लिखी होती है।
Q2. Online apply mandatory hai? हाँ, बिहार में अब जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र ऑफलाइन नहीं बनते। यह पूरी तरह से ऑनलाइन RTPS पोर्टल के माध्यम से ही बनाए जाते हैं।
Q3. Fees kitna hai? RTPS पोर्टल के माध्यम से खुद से Bihar caste certificate online apply करने पर कोई फीस नहीं लगती है। यह सरकारी सेवा नागरिकों के लिए बिलकुल फ्री (Free) है।
Q4. Form reject kyun hota hai? फॉर्म रिजेक्ट होने का सबसे बड़ा कारण गलत डाक्यूमेंट्स अपलोड करना है। अगर आपने स्व-अभिप्रमाणित फोटो (self-attested photo) नहीं लगाया है या अपने आधार कार्ड के साथ पिता का डाक्यूमेंट (वोटर आईडी/खतियान/वंशावली) अटैच नहीं किया है, तो फॉर्म अक्सर रिजेक्ट कर दिया जाता है।
Q5. Kya bina zamin ke rasid ke jati praman patra ban sakta hai? हाँ, अगर आपके पास जमीन नहीं है, तो आप फॉर्म भरते समय ‘राजस्व अभिलेखों की अनुपलब्धता’ (unavailability of revenue records) वाला विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद आपके इलाके के कर्मचारी द्वारा स्थल निरीक्षण (Field Verification) के बाद आपका सर्टिफिकेट बना दिया जाएगा
दोस्तों, इस आर्टिकल में हमने विस्तार से बताया कि Bihar Caste Certificate Online Apply कैसे करें। हमने नया 2026 का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस, डॉक्यूमेंट लिस्ट, फॉर्म रिजेक्ट होने से बचाने के टिप्स और स्टेटस चेक करने का तरीका बहुत ही आसान भाषा में समझाया है। अगर आप बताए गए सही डाक्यूमेंट्स के साथ PDF बनाकर अपलोड करते हैं, तो आपका सर्टिफिकेट 100% बन जायेगा।
अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी हो तो इसे शेयर करें और हमारी वेबसाइट को bookmark जरूर करें।
| अंचल स्तर पर | Click Here |
| अनुमंडल स्तर पर | Click Here |
| जिला स्तर पर | Click Here |
इन्हें भी देखें













3 thoughts on “Bihar Caste Certificate Online Apply 2026 Easy – Direct Link + Full Guide”